Shailesh Bharatwasi
Publisher & editor
At Indore Literature Festival
2 editionsBiography from the 2025 festival collection.
Shailesh Bharatwasi is the founder and editor-in-chief of Hindi Yugm, one of the most impactful and widely admired publishing houses in contemporary Hindi literature. With his editorial vision, Bharatwasi has worked to cultivate a new culture of Hindi reading and writing among the youth. His efforts have reshaped how the younger generation experiences, perceives and reflects literature in Hindi. Through his visionary mission “Nai Wali Hindi”, he nurtured and showcased the evolving literature and linguistic sensibilities of the modern era. By removing the barriers of language and literature, he gives a perspective that is fresh and accessible. He is a rising sun of the contemporary era of Hindi Literature, who stands as a pillar of inspiration for millions of readers.
शैलेश भारतवासी संस्थापक एवं प्रधान संपादक, हिंद युग्म शैलेश भारतवासी हिंदी साहित्य के उन अग्रणी हस्ताक्षरों में हैं जिन्होंने भाषा को समय की संवेदनाओं से जोड़कर उसे नई दिशा दी। हिंद युग्म के संस्थापक और प्रधान संपादक के रूप में उन्होंने हिंदी प्रकाशन को एक सजीव सांस्कृतिक आंदोलन बना दिया। उनकी सजग दृष्टि ने युवा पीढ़ी में हिंदी पढ़ने और लिखने की नयी परंपरा विकसित की है। उन्होंने “नई वाली हिंदी” नामक लेखन धारा का आरंभ किया, जिसने आधुनिक जीवन के भाव और विचारों को सहज, जीवंत भाषा में व्यक्त किया। यह “नई वाली हिंदी” केवल शब्दों का परिवर्तन नहीं, बल्कि अभिव्यक्ति का विस्तार है, जहाँ आधुनिकता में भी भारतीयता की आत्मा स्पंदित रहती है। शैलेश भारतवासी ने इस आंदोलन से करोड़ों पाठकों को हिंदी के नवयुग से जोड़ा है। उनकी दृष्टि में भाषा संवाद से आगे बढ़कर संस्कृति और चेतना की अभिव्यक्ति है।