Ramayan Dhar Dwivedi
Hindi poet & lyricist
At Indore Literature Festival
1 editionBiography from the 2025 festival collection.
Ramayan Dhar Dwivedi is a Hindi poet, lyricist, and motivational speaker known for his powerful stage presence and socially conscious writing. Originally from the Basti district of Uttar Pradesh, he holds a diploma in Civil Engineering but found his true calling in the world of literature and public expression. His verses often reflect the essence of human emotions, moral values, and everyday struggles, making his poetry both relatable and thought-provoking. Through his words, Dwivedi seeks to inspire self-belief, compassion, and cultural pride among his audiences. Actively participating in Kavi Sammelans across India, Ramayan Dhar Dwivedi has earned recognition for his unique ability to blend humor, sensitivity, and motivation in his performances. His work as a prerak vakta (motivational speaker) further amplifies his voice as a guide for youth and poetry enthusiasts alike. Alongside his performances, he maintains a strong presence on social media platforms, where his writings and recitations continue to reach and inspire a growing audience that values the depth and simplicity of Hindi poetry.
रामायण धर द्विवेदी अयोध्या के समीप बस्ती जनपद के सलेमपुर पांडेय ग्राम में जन्मे रामायण धर द्विवेदी का बाल्य जीवन ही धर्म, अध्यात्म और साहित्य की सुगंध से आप्लावित रहा। विज्ञान के विद्यार्थी होकर भी वे अंततः हृदय की पुकार पर साहित्य की ओर उन्मुख हुए। अभियांत्रिकी की नौकरी त्यागकर उन्होंने शब्द को अपना जीवन बना लिया,यह त्याग ही उनकी साधना का प्रारंभ था। पिछले कुछ वर्षों में हिंदी काव्यजगत् में जो नई लहर उठी है, उसमें रामायण धर द्विवेदी का नाम अग्रपंक्ति में है। उनके गीत आधुनिकता की चकाचौंध में भी शालीन हैं, और परंपरा की गंभीरता में भी सहज। वे जनमानस की भाषा में उस भाव को कह जाते हैं जो सीधे हृदय में उतरता है। यही कारण है कि उनके गीत आज विद्यालयों की प्रार्थना सभाओं तक पहुँच गए हैं। देश के प्रमुख मंचों पर उन्होंने अपनी वाणी से हिंदी कविता को प्रतिष्ठा दिलाई है। राज्यसभा से लेकर देश के कोने-कोने तक, उनके स्वर में हिंदी की आत्मा गूंजती है। डॉ. कुमार विश्वास द्वारा प्रदत्त युवा गीतकार सम्मान सहित अनेक पुरस्कार उनकी साहित्यिक यात्रा की मील के पत्थर हैं। उनकी रचनाओं में न कोई दिखावा है, न भाषा का अभिमान,सिर्फ़ एक ईमानदार राग है, जो भारत की मिट्टी से उपजा है। वे कवि ही नहीं, एक संवेदनशील संस्कृतिकर्मी हैं, जो साहित्य को जन तक पहुँचाने का व्रत निभा रहे हैं। रामायण धर द्विवेदी … वह नाम, जो गीत को जनमानस की प्रार्थना बना रहा है।
