Aman Axar
कवि और गीतकार
At Indore Literature Festival
2 editionsBiography from the 2024 festival collection.
Aman Akshar is a poet and lyricist born in Mundi, near Khandwa in Madhya Pradesh. He received his early education locally and found poetic inspiration through the family of poet Saeed Naqvi. He later studied Hindi literature at Devi Ahilya University, Indore, earning undergraduate and postgraduate degrees.
He chose to leave a well-paid job and pursue poetry gatherings as a career. His songs and performances helped him establish a following, particularly among young audiences.
His introduction also records study through Indira Gandhi National Open University, work as a lyricist and participation in music and poetry programmes. Interested in social work, he has performed at institutions including IITs, IIMs and NITs.
अमन अक्षर मध्य प्रदेश के खंडवा के छोटे से गाँव मुंदी में जन्मे कवि और गीतकार हैं। उन्होंने गाँव और आसपास के क्षेत्रों में प्रारंभिक शिक्षा प्राप्त की तथा शायर सईद नक़वी के बड़े बेटे से काव्य की प्रेरणा ली। बाद में इन्दौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय से हिन्दी साहित्य में स्नातक और स्नातकोत्तर उपाधियाँ प्राप्त कीं।
उच्च वेतन वाली नौकरी छोड़कर उन्होंने कवि सम्मेलनों में अपना भविष्य तलाशने का निर्णय लिया। उनकी मेहनत और सफलता ने उनकी पहचान बनाई। वे कवि सम्मेलनों के सशक्त हस्ताक्षर माने जाते हैं। उनके गीतों ने युवाओं में पहचान दिलाई।
उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय से इंटरनेट की मदद से अध्ययन भी किया। गीतकार के रूप में काम करने के साथ अखिल भारतीय संगीत तथा कविता मंचों पर सक्रिय रहे हैं। सामाजिक कार्यों में रुचि रखने वाले अमन IIT, IIM और NIT जैसे संस्थानों में काव्यपाठ कर चुके हैं।