अविनाश मिश्र
Hindi poet & writer
Biography from the 2025 festival collection.
Avinash Mishra (born 1986, Ghaziabad) is a creative and experimental voice in contemporary Hindi literature, equally active in poetry, fiction, criticism, editing, and journalism. His writing is distinguished by the depth of emotion and the clarity of language that flow seamlessly through his works. His major creations include Agyatvaas Ki Kavitayen, Naye Shekhar Ki Jeevani, Chausath Sutra Solah Abhiman, Varshavaas, Nawan Dashak, and Waqt Zarurat. The two volumes of Naye Shekhar Ki Jeevani — Aagman and Prasthaan — break traditional narrative structures to establish a new and innovative form of storytelling. At present, he is engaged in writing the third volume, Anveshan, of this trilogy, while also shaping a fresh literary vision through his editorial work with Sadanira and Hindwi.
अविनाश मिश्र (जन्म 1986, ग़ाज़ियाबाद) समकालीन हिंदी साहित्य के सृजनशील और प्रयोगशील रचनाकार हैं, जो कविता, कथा, आलोचना, संपादन और पत्रकारिता में समान सक्रियता रखते हैं। संवेदना की गहराई और भाषा की पारदर्शिता उनके लेखन की विशेषता है। उनकी प्रमुख कृतियों में अज्ञातवास की कविताएँ, नये शेखर की जीवनी, चौंसठ सूत्र सोलह अभिमान, वर्षावास, नवाँ दशक और वक़्त ज़रूरत शामिल हैं। नये शेखर की जीवनी के दो खंड आगमन और प्रस्थान पारंपरिक कथा-रूप को तोड़ते हुए एक नवीन शिल्प का सृजन करते हैं। वर्तमान में वे त्रयी के तीसरे खंड अन्वेषण के लेखन में संलग्न हैं तथा सदानीरा और हिन्दवी के संपादन से हिंदी साहित्य की नई दृष्टि गढ़ रहे हैं।